जाय़का-ए-दिल्ली
देश की राजधानी
दिल्ली, राजनीतिक केन्द्र के साथ अपने जायके के लिए भी
प्रसिद्ध है गलियों के लजीज व्यंजनों से लेकर सात- सितारा होटलों के व्यंजनों में आपको
देश के विभिन्न हिस्सों के व्यजंनो के साथ विदेशी व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा है। चांदनी चौक को
प्रायः भारत की फूड-कैपिटल भी कहा जाता है जो अपने स्ट्रीट
फूड के लिए प्रसिद्ध है जहाँ स्नैक्स, चाट,
पराठे, नमकीन के साथ ही मांसाहारी खानों के पुराने शौकीन हैं, वे मोती महल में
बटर-चिकन का लुत्फ
उठा सकते हैं।
तो आइयें जानते है दिल्ली के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में
पराठे वाली गली के
पराठे
पराठे
वाली गली एक सकरी गली चाँदनी चौक नामक प्रसिद्ध बाज़ार में स्थित है।
वहां काफी पुरानी पराठे बनाने वाली दुकाने हैं। यह एक भारतीय रोटी का विशिष्ट रूप
है। यह व्यंजन उत्तर भारत में जितना लोकप्रिय है, लगभग उतना ही दक्षिण भारत में भी है, बस मूल फर्क ये है, कि जहां उत्तर में आटे का बनता है, वहीं दक्षिण में मैदे का बनता है। माना
जाता है यहाँ के दुकानदार मुगलों के समय से पराठे बेच रहे हैं। जिसमे आपको
पनीर,रबडी,गोभी,आलू,खोया,बादाम
के पराठा
प्रमुख
है।
दिल्ली की चाट
दिल्ली की चाँदनी चौक की चटपटी चाट बहुत प्रसिद्ध है और अब
तो यह दिल्ली चाट के रूप में भारत के कई हिस्सों मे बेची जाती है। यह चाट मिर्च
मसाले से भरपूर होती है। यह चाट खाने मे जितनी स्वादिष्ट होती है।
दिल्ली हाट का जायका
दिल्ली
हाट में मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजन 'दिल्ली
हाट' को ख़ास बनाते हैं। भारत के विभिन्न
प्रांतों के व्यंजन की दुकानें यहाँ लगी हैं। 1994 में जब दिल्ली हाट की शुरुआत
हुई थी तब देश के सभी पच्चीस राज्यों को यहाँ व्यंजन की दुकानें उपलब्ध करायी गई
थीं ताकि यहाँ आने वाले लोग दूसरे प्रांतों के व्यंजनों का भी स्वाद ले सकें।
भौगोलिक रूप से विविधताओं का देश तो हिन्दुस्तान है ही यहाँ के खान-पान में भी
काफ़ी विविधता है। दिल्ली हाट में देश के सौ से ज़्यादा ख़ास व्यंजन उपलब्ध हैं।
पंजाब के ‘मक्के दी रोटी सरसों दा साग’ हो, बंगाल
के ‘माछेर-झोल’ और दक्षिण भारत के ‘इडली डोसा’ हो यहाँ सभी उपलब्ध हैं। यहाँ बिहार के
मशहूर लिट्टी-चोखा भी मिलता है।
No comments:
Post a Comment